
WhatsApp New Feature: वर्तमान में व्हाट्सएप कई नए फीचर्स और अपडेट पर काम कर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए Search By Date की घोषणा की है। WABetaInfo के मुताबिक कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स अन्य ऐप्स पर मैसेज पाएंगे। थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म में इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, फेसबुक और सिग्नल शामिल हैं।
ऐसे काम करेगा नया फीचर
इस फीचर का नाम “Third Party Chats” है। इसके जरिए यूजर्स दूसरे ऐप्स पर न सिर्फ मैसेज भेज पाएंगे बल्कि रीसीव भी कर पाएंगे। इस फीचर से यूजर्स को व्हाट्सएप ट्रांसपेरेंसी प्रदान करेगा। थर्ड पार्टी चैट्स “Read Only Mode” के ट्रांजिशन में में प्राप्त होंगे, जिसे डिलीट करने करने तक उपलब्ध होगा। हालांकि यह सुविधा ग्रुप चैट्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। कॉल और वीडियो कॉल की अनुमति भी नहीं होगी। इसए “Turn Off” करने का ऑप्शन भी मिलेगा।
कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है फीचर
थर्ड पार्टी चैट्स का फीचर कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स को मिल रहा है। इसकी टेस्टिंग फिलहाल जारी है। व्हाट्सएप बीटा के एंड्रॉयड वर्ज़न 2.24.6.2 अपडेट पर इस फीचर को देखा गया है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। मेटा ने अब तक इस फीचर को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अंदाजा लगाया जा रहा है यह सुविधा कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुँचेगी।

