WhatsApp पर मिलेगा नया फीचर, यूजर्स अन्य ऐप्स को भेज पाएंगे मैसेज, ऐसे करेगा काम, जानें डिटेल

whatsapp new feature

WhatsApp New Feature: वर्तमान में व्हाट्सएप कई नए फीचर्स और अपडेट पर काम कर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया  प्लेटफॉर्म के लिए Search By Date की घोषणा की है। WABetaInfo के मुताबिक कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स अन्य ऐप्स पर मैसेज पाएंगे। थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म में इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, फेसबुक और सिग्नल शामिल हैं।

ऐसे काम करेगा नया फीचर

इस फीचर का नाम “Third Party Chats” है। इसके जरिए यूजर्स दूसरे ऐप्स पर न सिर्फ मैसेज भेज पाएंगे बल्कि रीसीव भी कर पाएंगे। इस फीचर से यूजर्स को व्हाट्सएप ट्रांसपेरेंसी प्रदान करेगा। थर्ड पार्टी चैट्स “Read Only Mode” के ट्रांजिशन में में प्राप्त होंगे, जिसे डिलीट करने करने तक उपलब्ध होगा। हालांकि यह सुविधा ग्रुप चैट्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। कॉल और वीडियो कॉल की अनुमति भी नहीं होगी। इसए “Turn Off” करने का ऑप्शन भी मिलेगा।

कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है फीचर

थर्ड पार्टी चैट्स का फीचर कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स को मिल रहा है। इसकी टेस्टिंग फिलहाल जारी है। व्हाट्सएप बीटा के एंड्रॉयड वर्ज़न 2.24.6.2 अपडेट पर इस फीचर को देखा गया है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। मेटा ने अब तक इस फीचर को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अंदाजा लगाया जा रहा है यह सुविधा कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुँचेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews