WhatsApp पर आ गए 2 नए फीचर्स, भेजने के बाद 15 मिनट तक Edit होंगे मैसेज, यहाँ जानें डीटेल

WhatsApp पर आ गए 2 नए फीचर्स, भेजने के बाद 15 मिनट तक Edit होंगे मैसेज, यहाँ जानें डीटेल

WhatsApp New Features: यूजर्स के अनुभव को बेहतरीन बनाने की कोशिश में व्हाट्सऐप लगातार प्रयास कर रहा है। कंपनी के कुछ दिनों पहले की चैट लॉक फीचर्स को रॉलआउट किया था। अब दो नए फीचर्स की भी घोषणा हो चुकी है। जल्द ही यूजर्स को मैसेज एडिटिंग और पासवर्ड रिमाइंडर की सुविधा मिलेगी। आइए इन दोनों फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें-

पासवर्ड भूलने पर भी नहीं होगी परेशानी

प्रसिद्ध चैटिंग प्लेटफ़ॉर्म के लिए नया Password Reminder रॉलआउट किया गया है। WABetaInfo ने बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। साथ ही स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को पासवर्ड भूलने पर भी कोई परेशानी नहीं होगी। अब व्हाट्सऐप के एक बड़े यूजर ग्रुप द्वारा चैट सिक्योरिटी और बैकअप के लिए पासवर्ड सेट करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

लंबे समय के बाद आया एडिटिंग फीचर

व्हाट्सऐप एडिटिंग फीचर लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा है। यूजर्स की मांग भी काफी दिनों से कर रहे हैं। चैटिंग प्लेटफ़ॉर्म पर नया “Editing” फीचर अब रॉलआउट हो चुका है। अब मैसेज भेजने के बाद 15 मिनट तक यूजर्स को मैसेज में बदलाव और सुधार करने की सुविधा मिलेगी। इस बात की घोषणा खुद Mark Zukerberg ने की है। भेजे गए मैसेज पर लॉंग प्रेस करने पर एडिट का ऑप्शन दिखेगा, इसपर क्लिक करते ही आप मैसेज में बदलाव कर पाएंगे। इसे iOS और एंड्रॉयड दोनों ही प्लेटफ़ॉर्म के लिए शुरू किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews