व्हाट्सएप पर मिलेंगे 3 नए धांसू फीचर्स, वीडियो को कंट्रोल करना होगा आसान, बढ़ेगी सुरक्षा, चैटिंग में आएगा ज्यादा मजा

whatsapp new features

WhatsApp New Features: मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत आने वाले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म व्हाट्सएप पर कई नए फीचर्स और अपडेट्स मिलने वाले हैं। वर्ष 2023 में ऐप पर कई बदलाव देखने को मिले। एचडी क्वालिटी वीडियो, मैसेज एडिटिंग और चैनल भी शामिल हैं। वहीं कई अपडेट्स अभी भी आने बाकी हैं। दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। यह केवल मैसेजिंग ऐप ही नहीं बल्कि ट्रांजेक्शन, मार्केटिंग, फाइल ट्रांसफर इत्यादि का माध्यम भी बन चुका है। जल्द ही यूजर्स को तीन अलग-अलग अपडेट्स मिलेंगे।

वीडियो नेविगेशन के लिए नया फीचर

वीडियो नेविगेशन को आसान बनाने के लिए व्हाट्सएप “Skin forward and backward” फीचर पर काम कर रहा है। WEBetaInfo के मुताबिक इसे कुछ बीटा यूजर्स के लिए शुरू भी कर दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स व्हाट्सएप वीडियो को यूट्यूब की तरह ही आगे बढ़ा पाएंगे और पीछे भी कर पाएंगे। जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यह सुविधा ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न में मिलेगी।

चैनल के लिए आ रहा है नया फीचर

कंपनी फिलहाल व्हाट्सएप चैनल के लिए “Channel Polls” नामक फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर एडमिन के लिए एक एक्स्ट्रा टूल होगा, जिसके जरिए वे फॉलोवर्स के फ़ीडबैक को जमा कर पाएंगे। ऐसा ही फीचर ग्रुप और चैट में भी वर्तमान में मिलता है।

ईमेल वेरीफिकेशन फीचर

सुरक्षा और प्राइवसी के लेयर को बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप जल्द ही “Email Verification” फीचर लॉन्च कर सकता है। इसपर फिलहाल काम चल रहा है। यह सुविधा iOS और एंड्रॉयड दोनों पर उपलब्ध होगी है। इसके जरिए यूजर्स बिना ओटीपी के भी अपने अकाउंट को लॉग इन कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews