
WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप यूजर्स को जल्द ही कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं। जिसके जरिए पुराने मैसेज को ढूँढना आसान हो जाएगा। प्राइवसी और सिक्योरिटी बढ़ेगी। साथ ही चैटिंग और कॉलिंग का मजा भी बढ़ेगा। बता दें कि बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कई नई सुविधाएं शुरू हो चुकी है। यह मैसेजिंग के साथ-साथ पैसों से लेनदेन और मार्केटिंग का जरिया भी बन चुका है। भारत में 500 मिलियन से अधिक लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
सर्च बाय डेट फीचर का ऐलान
मेटा के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने व्हाट्सएप के लिए नए फीचर की घोषणा कर दी है। इस सुविधा का नाम “Search By Date” है। इस फीचर के जरिए यूजर्स तारीख के जरिए चैट्स या मैसेज को ढूंढ पाएंगे। इस फीचर की मांग उपभोक्ताओं को लंबे समय से थी। एंड्रॉयड यूजर्स आसानी से चैट बॉक्स के टॉप में दिए गए 3 डॉट्स पर क्लिक करके अपने पुराने मैसेज को तारीख के हिसाब से सर्च कर पाएंगे।
इन 2 नए फीचर्स की टेस्टिंग जारी
अन्य दो फीचर्स भी काफी खास होंगे। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इन फीचर्स की घोषणा नहीं की है। लेकिन इनपर काम जारी है। भविष्य में QR Code शेयरिंग और Pop Out Chat फीचर सभी यूजर्स तक पहुँच सकते हैं। क्यूआर कोड शेयरिंग फीचर के जरिए आप आसानी से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से जुड़ सकते हैं। इसके आपको अपने फोन नंबर को शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं पॉप-आउट विंडो यूजर्स के लिए आएगा। कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए यह उपलब्ध हो चुका है। इस फीचर की मदद से यूजर्स व्यक्तिगत चैट विंडो को मुख्य व्हाट्सएप इंटरफ़ेस से अलग कर पाएंगे और इन्हें स्टैन्ड-अलोन में बदल पाएंगे।

