WhatsApp पर मिलेंगे 3 नए फीचर्स, Disappearing Messages को लेकर जल्द होगी बड़ी घोषणा, यहाँ देखें लिस्ट

WhatsApp पर मिलेंगे 3 नए फीचर्स, Disappearing Messages को लेकर जल्द होगी बड़ी घोषणा, यहाँ देखें लिस्ट

WhatsApp New Features: एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म व्हाट्सऐप पर बहुत जल्द नए फीचर्स और अपडेट्स आने वाले हैं। कंपनी कई फीचर्स पर काम कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अक्सर यूजर्स के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए नए-नए फीचर्स आते रहते हैं। व्हाट्सऐप Disappearing Messages की टाइमिंग को लेकर बड़ी घोषणा कर सकता है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक गायब होने वाले मैसेज के लिए तीन अवधि पर काम चल रहा है, जिसमें 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन शामिल हैं। हालांकि इसमें जल्द ही अधिक ऑप्शन भी उपलब्ध हो सकते हैं। रिपोर्ट की माने तो व्हाट्सऐप इसमें 15 नए पिरियड्स को जोड़ने की प्लानिंग कर रहा है। जिसमें 1 साल का विकल्प भी शामिल है ।

1 मिनट वीडियो मैसेज

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम वीडियो शॉर्ट्स की तरह व्हाट्सऐप पर भी शॉर्ट वीडियो मैसेज का फीचर मिलेगा। चैट बॉक्स में ऑडियो नोट के ऑप्शन की तरह वीडियो नोट का का विकल्प भी नजर जाएगा। फिलहाल। इस फीचर पर काम चल रहा है।

मैसेज भेजने के बाद भी कर पाएंगे सुधार

व्हाट्सऐप के नए फीचर्स की लिस्ट में Message Editing का फीचर भी शामिल हो चुका है। जिसपर कंपनी फिलहाल काम कर रहा है। जल्द ही यूजर्स को यह सुविधा मिल सकती है। नए एडिट फीचर की मदद से यूजर्स भेजे गए मैसेज को सुधार पाएंगे। एडिटिंग के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। साथ ही इसपर एडिटेड मैसेज का लेबल भी मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews