WhatsApp पर मिलेगा नया और खास फीचर, झटपट कर पाएंगे रिप्लाई, ऐसे करेगा काम, जानें यहाँ

WhatsApp पर मिलेगा नया और खास फीचर, झटपट कर पाएंगे रिप्लाई, ऐसे करेगा काम, जानें यहाँ

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप लगातार यूजर्स का ख्याल करते हुए नए-नए अपडेट्स ला रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इमेज, वीडियो और अन्य मीडिया रिप्लाइ करने के नया फीचर रोल आउट होने वाला है। फिलहाल इसपर काम जारी है। इस सुविधा का नाम “Reply Bar” है।

ऐसे करेगा काम

WABetaInfo के मुताबिक, रिप्लाई बार का फीचर व्हाट्सऐप बीटा अपडेट एंड्रॉयड वर्ज़न 2.23.20.20 के यूजर्स के पास स्पॉट किया गया है। इसके तहत यूजर्स आसानी से बिना चैट से निकले मीडिया आइटम पर रिप्लाई दे पाएंगे। चैट इन्फो सेक्शन के मीडिया स्क्रीन के भीतर ही इमेज, वीडियो और GIFs देखने की सुविधा मिलेगी। इस तरह से यूजर्स को दूसरे कॉन्टैक्ट द्वारा भेजे गए मीडिया का जवाब देने के लिए किसी मौजूदा चैट बॉक्स को छोड़ना नहीं पड़ेगा।

जल्द आएगा चैनल से जुड़ा ये फीचर

मेटा के स्वामित्व के अंतगर्त आने वाला व्हाट्सऐप चैनल से संबंधित एक नए फीचर्स को रोल आउट करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। यूजर्स बहुत जल्द चैनल मैसेज से लिंक को कॉपी कर पाएंगे। इसे व्हाट्सऐप बीटा अपडेट एंड्रॉयड 2.23.20.18 यूजर्स के बार देखा गया है।

भारत में 74 लाख व्हाट्सऐप अकाउंट बंद

व्हाट्सऐप ने आईटी रुल्स 2021 के तहत मासिक अनुपालन रिपोर्ट जारी कर दिया है। अगस्त में कुल 7,420,748 भारतीय व्हाट्सऐप यूजर्स के अकाउंट को बैन किया गया है। भारत में कुल 500 मिलियन यूजर्स हैं। अगस्त महीने में 14,767 शिकायतें आई। जिसमें से 76 पर एक्शन लिया गया है। वहीं 3,506,905 अकाउंट्स को बिना किसी शिकायत के बैन किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews