
Whatsapp New Feature : हाई टेक्नोलॉजी के जमाने में लगभग हर कोई सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करता है। इनमें से एक व्हाट्सएप भी है, जो कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। जिसके दुनिया भर में 2 करोड़ से भी अधिक यूजर्स हैं। इस ऐप के जरिए लोग एक-दूसरे को बड़ी फाइल्स, फोटोस और वीडियो शेयर करते हैं। इसके अलावा, ऐप में पैसे ट्रांसफर करने की भी सुविधा उपलब्ध है।
वहीं, कंपनी आए दिन फीचर्स को अपडेट करती रहती है। पिछले कुछ दिनों में व्हाट्सएप पर बहुत सारे बदलाव देखने को मिले हैं। अब नए फीचर्स की लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है।
ग्रुप चैट्स के लिए नया फीचर किया गया अपडेट
दरअसल, कंपनी ने ग्रुप चैट्स के लिए नया फीचर अपडेट किया है। जिसके तहत, बहुत आसानी से यह पता लगा पाएंगे कि ग्रुप के कितने मेंबर ऑनलाइन है। इसके लिए अब आपको इंडिविजुअल किसी के चैट पर जाकर ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की जरूरत नहीं है। इसके बारे में पूरी जानकारी आपको ग्रुप में ही मिल जाया करेगी।
ऑनलाइन स्टेटस लगेगा पता
WABetaInfo ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट X पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है, “एंड्रॉइड 2.24.25.30 के लिए व्हाट्सएप बीटा: नया क्या है? व्हाट्सएप ऑनलाइन काउंटर सुविधा शुरू कर रहा है, जो कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जिसका लाभ अपडेट को इंस्टॉल करके उठाया जा सकता है।
📝 WhatsApp beta for Android 2.24.25.30: what’s new?
WhatsApp is rolling out an online counter feature for group chats, and it’s available to some beta testers!
Some users can experiment with this feature by installing the previous update.https://t.co/ILXwDrhozo pic.twitter.com/dIhARpv5g3— WABetaInfo (@WABetaInfo) December 7, 2024
इस सैटिंग को करें ऑन
हालांकि, इस फीचर का फायदा आपको तभी मिलेगा जब आप ऑनलाइन स्टेटस विजिबिलिटी को ऑन रखेंगे। इसके लिए आपको अपनी प्राइवेसी सैटिंग्स चेक करनी चाहिए। यदि आपने ऑनलाइन स्टेटस विजिबिलिटी को ऑफ रखा है, तो आप इस अपडेट का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

