WhatsApp ने लांच किए नए धमाकेदार फीचर्स, वीडियो और वॉयस कॉलिंग का बदल जाएगा अंदाज

व्हाट्सएप में वीडियो और ऑडियो कॉल के लिए नए फीचर अपडेट किए गए हैं, जिसका लाभ ग्रुप कॉल करने वालों को मिलेगा। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार के इफेक्ट्स कॉल को मजेदार बनाएंगे।
WhatsApp Feature

WhatsApp Call New Feature : हाई टेक्नोलॉजी ने सभी की दुनिया को बहुत आसान बना दिया है। लोग सात समंदर पार भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। एक-दूसरे को घर बैठे वीडियो कॉल के जरिए देख सकते हैं, सुन सकते हैं। जिसके लिए व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट आदि माध्यम बनते हैं। आज की तारीख में लगभग हर कोई सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहा है, जो एक इंस्टेंट मैसेजिंग एप है, जिसके दुनिया भर में दो अरब से भी अधिक यूजर्स हैं। यह लगभग 180 देशों में अपनी अच्छी पकड़ बना चुका है।

व्हाट्सएप के आने के बाद बाकी सोशल मीडिया ऐप्स पर काफी असर देखने को मिला है, क्योंकि कंपनी द्वारा आए दिन यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स अपडेट किए जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में कंपनी ने कई अहम फीचर्स लेकर आई है। इसी कड़ी में एक बार फिर कॉलिंग से जुड़ी नई फीचर लॉन्च की गई है।

कंपनी ने जोड़े नए फीचर

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप पर हर दिन 2 अरब से भी अधिक कॉल्स की जाती है। इसलिए यह फीचर्स व्हाट्सएप कॉलिंग के लिए है। कंपनी ने व्हाट्सएप मोबाइल और डेक्सटॉप वर्जन के लिए नए फीचर जोड़े हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप कॉलिंग

दरअसल, अब आपको व्हाट्सएप ग्रुप कॉलिंग में पार्टिसिपेंट्स चुनने का मौका मिलेगा। फीचर अपडेट होने से पहले ग्रुप कॉल करने पर सभी पार्टिसिपेंट्स को कॉल जाती थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब आप ग्रुप में केवल उन लोगों को कॉल कर सकेंगे, जिन्हें आप करना चाहते हैं। ऐसे में ग्रुप के अन्य सदस्य कॉल से परेशान नहीं होंगे। इसके अलावा, व्हाट्सएप कॉल पर 10 इफैक्ट्स का विकल्प मिलेगा, जिससे आप कई प्रकार के फिल्टर का इस्तेमाल कर पाएंगे और व्हाट्सएप्प कॉलिंग को मजेदार बना पाएंगे।

वीडियो क्वालिटी होगी बेहतर

वहीं, व्हाट्सएप डेस्कटॉप की बात करें तो यहां आपको कॉलिंग टैब मिलेगा, जहां एक क्लिप में आपको स्टेप में डालर और कॉल लिंक क्रिएट हो जाएगा। साथ ही 1:1 रेशियो की बेहतरीन वीडियो क्वालिटी में कॉल कर पाएंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews