
WhatsApp New Features: व्हाट्सऐप मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत आने वाला प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है। इसके लाखों यूजर्स हैं, जिनके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी नए-नए अपडेट्स लाती रहती है। WeBetaInfo के रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप दो नए फीचर्स को रोल आउट करने जा रहा है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-
iOS बीटा यूजर्स को मिलेगा ये फीचर
व्हाट्सऐप जल्द ही iOS बीटा यूजर्स के लिए नया फीचर लाने वाला है। जिसके तहत यूजर्स 15 मेंबर्स के साथ ग्रुप कॉल की शुरुआत कर पाएंगे। इससे पहले यूजर्स को 32 मेंबर्स को कॉल में जोड़ने की अनुमति थी, लेकिन केवल कॉल की शुरुआत केवल 7 लोगों तक ही सीमित थी। कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए यह फीचर रोल आउट भी चुका है। बता दें कि पिछले साल नवंबर में मेटा के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने कॉल में 32 मेंबर्स को जोड़ने की घोषणा की थी।
व्हाट्सऐप चैनल के लिए नया फीचर
दूसरा फीचर एंड्रॉयड व्हाट्सऐप चैनल से संबंधित है। WeBetaInfo के मुताबिक कंपनी “चैनल सेटिंग्स” नामक नए सेक्शन को ऐप पर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर के जरिए एडमिन को चैनल के कुछ विकल्पों को मैनेज करने सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स को मैसेज रिएक्शन करने का विकल्प भी मिलेगा, जिसमें अलग-अलग इमोजी भी शामिल होंगे। बता दें कि चैनल की मदद से क्रीऐटर कई यूजर्स के बीच एक साथ कंटेन्ट और मैसेज को ब्रॉडकास्ट कर सकते हैं, यह एक ट्रेडीशनल न्यूजलेटर जैसा है।

