
WhatsApp Upcoming Features: यूजर्स की आवश्यकताओं का ख्याल रखते हुए मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप नए अपडेट्स और फीचर्स लाता रहता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जल्द ही दो नए फीचर्स मिलने वाले हैं। कंपनी फिलहाल “Favourite Contact” और “AI सपोर्ट” फीचर पर काम कर रहा है।
फेवरेट कॉन्टैक्ट फीचर
इस फीचर के जरिए अपने पसंदीदा लोगों को कॉल करना और भी आसान हो जाएगा। Call Tab के टॉप पर फेवरेट कांटेक्ट का ऑप्शन नजर आएगा। जिस पर एक क्लिक करते ही यूजर्स कॉल कर पाएंगे। फिलहाल व्हाट्सएप इस फीचर्स पर काम कर रहा है। जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह सुविधा उपलब्ध हो सकती है।

AI सपोर्ट फीचर
व्हाट्सएप फिलहाल एआई फीचर पर कम कर रहा है। इस फीचर के जरिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेन्स यूजर्स के समस्याओं का समाधान करने के लिए उनकी मदद करेगा। यूजर्स को प्रश्न करने पर एआई जेनरेटेड मैसेज प्राप्त होंगे। यह बेटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। इस सुविधा के जरिए बिजनेस Hours के बाद भी यूजर्स को उनके सवालों का जवाब मिलेगा।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

