WhatsApp यूजर्स रहें सावधान, इन नंबरों से आने वाले कॉल-मैसेज को करें इग्नोर, वरना हो जाएंगे ठगी का शिकार, ऐसे करें बचाव

WhatsApp यूजर्स रहें सावधान, इन नंबरों से आने वाले कॉल-मैसेज को करें इग्नोर, वरना हो जाएंगे ठगी का शिकार, ऐसे करें बचाव

WhatsApp Spam Calls: इन दिनों व्हाट्सऐप काफी चर्चा में है। दुनिया की बड़ी आबादी इस सोशल मीडिया प्लेफॉर्म का इस्तेमाल करती है। एक तरफ जहां ट्विटर के सीईओ एलन मस्क के ब्यान और ट्विटर इंजीनियर द्वारा जसूसी के आरोप ने व्हाट्सऐप की प्राइवसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं यूजर्स स्पैम कॉल्स और मैसेजेस से परेशान हैं। कुछ दिनों से यूजर्स को Unknown नंबर से इंटरनेशनल कॉल्स आ रहे हैं।

कई ऐसे मामले आए हैं, जहां यूजर्स को अनजान नंबर से वीडियो और ऑडियो कॉल आ रहे हैं। इन नंबरों की शुरुआत में +62, +84, +251, +254, +223 और +60 जैसे कोड देखे जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में इन मामलों में बढ़ोत्तरी भी हुई है। ये नंबर वियतनाम, इथोपिया और केन्या के बताए जा रहे हैं। इन ISD नंबर से ज्यादातर वीडियो कॉल्स आते हैं। यूजर्स जब तक कुछ समझ पाए साइबर क्रिमिनल अपने काम को अंजाम दे जाते हैं।

इस स्थिति में व्हाट्सऐप ने यूजर्स को ऐसे नंबरों को नजरअंदाज करने की सलाह दी है। यदि आपको भी ऐसे अनजान और अजीब नंबरों से वीडियो/ऑडियो कॉल आता है तो उसे पहले रिजेक्ट कर दें। फिर इन नंबरों में ब्लॉक या रिपोर्ट करें। हाल में व्हाट्सऐप ने न्यू आईटी रूल 2021 के तहत यूजर्स सेफ़्टी रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें 4.7 मिलियन अकाउंटस् को ब्लॉक करने की बात कही थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews