WhatsApp यूजर्स ना हों निराश, डिलीट हुई चैट को ऐसे करें रिकवर! फॉलो करें ये स्टेप्स

कई बार मैसेज के डिलीट होने से लोग परेशान हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप डिलीट हुई व्हाट्सएप चैट को रिकवर कर सकते हैं।
WhatsApp Feature

Recover Deleted Whatsapp Messages : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अमूमन सभी लोग चलाते हैं। इसका इस्तेमाल कामकाज से लेकर पर्सनल तक के लिए किया जाता है। इसमें वीडियो, ऑडियो, पीडीएफ, डॉक्यूमेंट, आदि शेयर किए जाते हैं। लगभग 180 देश में इसने अपना जाल बिछा लिया है। सुबह उठने के साथ लोग व्हाट्सएप्प चलाते हैं, तो वहीं रात में सोने से पहले तक इसका इस्तेमाल करते हैं।

वहीं, कंपनी भी अपने यूजर्स को बेहतरीन फीचर्स देने के लिए लगातार इसे अपडेट करती रहती है, ताकि उपयोगकर्ता इस प्लेटफार्म पर बने रहे।

ना हों परेशान

इस ऐप पर मैसेज डिलीट करने का भी ऑप्शन मिल चुका है, लेकिन कई बार मैसेज के डिलीट होने से लोग परेशान हो जाते हैं। हालांकि, अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप डिलीट हुई व्हाट्सएप चैट को रिकवर कर सकते हैं। जी हां! दरअसल, आज हम आपको क्लाउड या लोकल बैकअप टूल्स के बारे में बताएंगे। यह एक्स्ट्रा ऑप्शन है। व्हाट्सएप फोन की स्टोरेज में भी लगातार लोकल बैकअप बनाता रहता है। जिसका इस्तेमाल यूजर्स बेहद आसानी से कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी इंटरनल स्टोरेज का यूज करके डिलीट हुई चैट को रिकवर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत है।

फॉलो करें ये स्टेप्स

  • सबसे पहले आपको फाइल मैनेजर खोलना है।
  • यहां आपको व्हाट्सएप में जाना है।
  • जिसके बाद /WhatsApp/Databases पर जाएं।
  • यहां आपको लेटेस्ट बैकअप फाइल के नाम दिखेगा।
  • जिसे आपको नाम msgstore-YYYY-MM-DD.1.db.crypt14 से msgstore.db.crypt14 पर बदलना है।
  • फिर व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल करके से दोबारा इंस्टॉल कर लें।
  • यहां आपको सेटअप के दौरान रिस्टोर करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • जिस पर क्लिक करना है।
  • फिर रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नंबर से साइन इन करें।
  • आपको आपके डिलीटेड मैसेज चैट वापस मिल जाएंगे।

गूगल ड्राइव से करें रिकवर

वहीं, यदि आप गूगल ड्राइव से चैट को रिकवर करना चाहते हैं, तो सबसे पहले व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करें। फिर रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नंबर से साइन इन करें। वेरिफिकेशन के लिए आपके नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसके डालते ही रिकवर प्रक्रिया के लिए रिस्टोर का ऑप्शन दिख जाएगा। इससे आपको आपके डिलीटेड मैसेज वापस मिल जाएंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews