WhatsApp का नया फीचर मचाएगा बवाल, अब स्टेटस लगाना होगा और भी मजेदार, जानें कैसे

WhatsApp का नया फीचर मचाएगा बवाल, अब स्टेटस लगाना होगा और भी मजेदार, जानें कैसे

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर WhatsApp नया अपडेट लाने वाला है। अब तक Whatsapp के कई फीचर्स ने यूजर्स की चैटिंग को मजेदार बना दिया है। लेकिन यह फीचर ना सिर्फ आपकी चैटिंग बल्कि स्टेटस को भी मजेदार बनाने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे आखिरी Whatsapp ऐसा क्या खास लाने वाला है तो आपको बता दें की जल्द ही कंपनी अपने यूजर्स को वॉयस नोट स्टेटस की सुविधा ला रहा है। फिलहाल, WhatsApp स्टेटस सिर्फ वीडियो, फोटो और टेक्स्ट पर सीमित है, लेकिन बहुत जल्द इसके स्टेटस पर वॉयस नोट की सुविधा उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े… Samsung Galaxy M13 सीरीज की हुई भारत में एंट्री, कम कीमत मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें कीमत और खास बातें

यूजर्स वॉयस नोट या ऑडीयो मैसेज को स्टेटस पर अपलोड कर पाएंगे। इस नए फीचर की तहत यूजर्स एक ऑडियो रिकार्ड करके अपने स्टेटस पर शेयर कर पाएंगे। जिस तरीके से चैट बॉक्स में ऑडियो रिकार्ड करके दूसरे तक भेजा जाता है, बिल्कुल वैसे ही स्टेटस पर भी ऑडियो मैसेज शेयर करना आसान होगा। ऑडियो स्टेटस का यह अपडेट यूजर्स को एक बेहतरीन अनुभव देगा और बिना की परेशानी के अपनी आवाज के जरिए अपने संदेश को कई लोगों से शेयर कर पाएंगे।

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल बीटा के अंतर्गत आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इस नए फीचर पर काम कर रहा है। इससे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, जिसमें स्टेटस के ऑप्शन में वॉयस बटन को दिखाया गया है। हालांकि फिलहाल Whatsapp कई अन्य फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें ऑनलाइन स्टेटस हाइड का फीचर भी शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews