World Telecommunication Day: आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व दूरसंचार दिवस? जानिए क्या है इसके पीछे का इतिहास और महत्व

World Telecommunication Day: आज दुनियाभर में विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते है क्या है इस दिन को मनाने का महत्व और इसके पीछे का इतिहास।
World Telecommunication Day: आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व दूरसंचार दिवस? जानिए क्या है इसके पीछे का इतिहास और महत्व

World Telecommunication Day: पूरी दुनिया में आज यानी 17 मई को टेलीकम्युनिकेशन एंड इन्फोर्मेशन सोसाइटी डे जिसे विश्व दूरसंचार दिवस के नाम से जाना जाता है मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों के मन में दूरसंचार के प्रति जागरूकता पैदा करने से है। वहीं, लोगों को डिजिटल डिवाइस के प्रति जागरूक करने के लिए इसे हर साल मनाया जाता है।

क्या होता है टेलीकम्युनिकेशन ?

टेलीकम्युनिकेशन केबल, टेलिग्राफ, टेलिफोन और ब्रॉडकास्टिंग के जरिए किया जाने वाला कम्युनिकेशन होता है। आज के समय में सभी इसका इस्तेमाल करते है। वहीं ये जरूरी भी हो गया है। इसके माध्यम से आप कहीं भी और किसी से भी बात कर सकते है।

टेलीकम्युनिकेशन का इतिहास

दरअसल, 17 मई 1865 को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना की गई थी, तभी से इस दिन को दूरसंचार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन की घोषणा तुर्की के अंताल्या में अंतरर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ पूर्णाधिकार सम्मेलन में की गई थी। साल 2005 में वर्ल्ड इंफॉर्मेशन डे के रूप में विश्व शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव पर 17 मई को वर्ल्ड इंफॉर्मेशन डे के रूप में घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद नवंबर साल 2006 में, तुर्की के अंताल्या में आईटीयू पूर्णाधिकार सम्मेलन में 17 मई को विश्व दूरसंचार और वर्ल्ड इंफार्मेशन सोसाइटी डे दोनों के रूप में ही मनाने का फैसला किया गया था।

क्या है इस दिन का महत्व?

विश्व दूरसंचार दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य है कि लोगों को दूरसंचार के प्रति जागरूकता किया जा सके। उन्हें डिजिटल युग में इंटरनेट और अन्य सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने की संभावनाओं को पैदा करने में जागरुकता बढ़ाने में मदद करने के लिए ही इस दिन को मनाया जाता है। इसके साथ ही ये एक दूसरे के साथ कम्यूनिकेशन बनाए रखने के लिए प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल पर भी जोर देता है।

जानिए इस साल की थीम?

विश्व दूरसंचार दिवस हर साल किसी ना किसी थीम के साथ ही मनाया जाता है। वहीं इस साल 2024 में सतत विकास के लिए डिजिटल नवाचार थीम को चुना गया है। इस बात को ध्यान को रखा गया है कि कैसे डिजिटल नवाचार सभी को जोड़ने और सभी के लिए स्थायी समृद्धि बनाने में मदद कर सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews