Google New Feature: स्विच ऑफ होने पर भी ट्रैक कर सकेंगे Phone की लोकेशन, गूगल लेकर आया नया फीचर, ऐसे करेगा काम

google new feature

Google New Feature: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल नया फीचर लेकर आया है। “Find My Device”  नेटवर्क को लॉन्च कर दिया गया है । आईफोन यूजर्स की तरह अब एंड्रॉयड फोन के यूजर्स भी स्विच ऑफ होने के बाद भी फोन को ट्रैक कर पाएंगे। इस सुविधा के जरिए फोन गुम हो जाने पर उसे ढूँढना आसान होना।

फाइन्ड माई डिवाइस के फायदे

अपडेटेड फाइन्ड माई डिवाइस फीचर के जरिए डिवाइस को ट्रैक करने के लिए इंटनेट कनेक्टिविटी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सुविधा की मदद से यूजर्स अपने डिवाइस में रिंग करके ही लोकेशन का पता लगा सकते हैं। डिवाइस ऑफलाइन के बाद भी मैप काम करेगा।

किन लोगों को मिलेगा नया फीचर?

फिलहाल, इस फीचर को अमेरिका और कनाडा में रोलआउट किया गया है। गूगल ने पिछले वर्ष I/O ईवेंट के दौरान इस फीचर का खुलासा किया था। नई सुविधा एंड्रॉइड 9 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध होगी। यह सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम के लिए नहीं मिलेगा।  फिलहाल यह एंड्रॉइड डिवाइस और ब्लूटूथ ट्रैकर के लिए काम करेगा। कहा जा रहा है कि भविष्य में जेबीएल और सोनी के हेडफोन्स को इस फीचर के ट्रैक किया जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews