कंटेंट को लेकर सख्त हुआ यूट्यूब, अब गैंबलिंग एप्स और वेबसाइट्स को प्रमोट करने वाले क्रिएटर्स के खिलाफ करेगा यह कार्रवाई!

यूट्यूब ने अपने नियमों को अब और सख्त कर दिया है। अब कंटेंट को लेकर यूट्यूब और भी जागरूक हो गया है, यही वजह है कि उसने अपने नियमों को सख्त करते हुए वीडियो कंटेंट में गैंबलिंग एप्स और वेबसाइट्स को प्रमोट करने वाले क्रिएटर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
कंटेंट को लेकर सख्त हुआ यूट्यूब, अब गैंबलिंग एप्स और वेबसाइट्स को प्रमोट करने वाले क्रिएटर्स के खिलाफ करेगा यह कार्रवाई!

यूट्यूब पर कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को लेकर अब यूट्यूब और भी सख्त हो गया है। पिछले कुछ समय से गैंबलिंग एप्स और वेबसाइट्स को प्रमोट करने का सिलसिला जारी है। ऐसे में अब यूट्यूब ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने नियमों को सख्त कर दिया है और गैंबलिंग एप्स व वेबसाइट्स को प्रमोट करने वाले क्रिएटर्स के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। यूट्यूब अब इन क्रिएटर्स के अकाउंट को बैन भी कर सकता है।

यूट्यूब के नए नियमों के मुताबिक, यूट्यूब उन क्रिएटर्स के प्लेटफॉर्म को बंद कर सकता है जो अनसर्टिफाइड गैंबलिंग एप्स और वेबसाइट्स को प्रमोट कर रहे हैं। इसके अलावा, उन अकाउंट्स पर भी पाबंदी लगाई जाएगी जो गूगल से अप्रूव्ड न होने वाली गैंबलिंग सर्विसेज के लोगो या लिंक अपने चैनल पर दिखाते हैं।

यूट्यूब ने यह बड़ा कदम उठाया

यूट्यूब ने इस सख्त फैसले के बाद कहा है कि इससे कैसीनो गेम्स और गैंबलिंग कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स प्रभावित होंगे। हालांकि, कम्युनिटी, खासतौर पर युवा दर्शकों को बचाने के लिए यूट्यूब ने यह कड़ा कदम उठाया है। बता दें कि पहले भी यूट्यूब पर गैंबलिंग साइट्स और एप्स पर रीडायरेक्ट करना नियमों के उल्लंघन में आता था, लेकिन अब अगर कोई क्रिएटर अपने कंटेंट में गैंबलिंग साइट या ऐप से गारंटीड रिटर्न मिलने का दावा करता है, तो उसका कंटेंट यूट्यूब से हटा दिया जाएगा, साथ ही उसका चैनल भी बैन किया जा सकता है।

नए नियम 19 मार्च से लागू किए जाएंगे

यूट्यूब के ये नए नियम 19 मार्च से लागू किए जाएंगे। इसके अलावा, यूट्यूब द्वारा कंटेंट पर आयु-प्रतिबंध (age restriction) भी लगाया जाएगा, जो किसी ऑनलाइन कैसीनो साइट या एप्स के प्रमोशन से जुड़ा होगा। ऐसे वीडियो या कंटेंट 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को नहीं दिखाए जाएंगे। इसके अलावा, यह कंटेंट उन यूजर्स को भी देखने को नहीं मिलेगा जो साइन आउट हैं। ऑनलाइन गैंबलिंग को लेकर गूगल की अपनी सख्त नीति पहले से बनी हुई है। पहले से ही गूगल पर इस तरह के एप्स और सर्विसेज का प्रचार करना प्रतिबंधित है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एडवर्टाइजमेंट के जरिए अवैध गैंबलिंग साइट्स के लिए 3 महीनों में करीब 4.3 करोड़ क्लिक दर्ज किए गए हैं। ऐसे में यह आंकड़ा चौंकाने वाला है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews