Hindi News

Youtube ने भारतीय क्रिएटर्स को बनाया मालामाल!, 3 साल में दिए 21 हजार करोड़, जानिए क्या है फ्यूचर प्लान्स

Written by:Ronak Namdev
Published:
Youtube ने भारत के कंटेंट मेकर्स को 3 साल में 21 हजार करोड़ रुपये कमाने का मौका दिया। CEO नील मोहन ने बताया कि कंपनी अब यहाँ और पैसे लगाएगी। जानें नए फीचर्स और प्लान।
Youtube ने भारतीय क्रिएटर्स को बनाया मालामाल!, 3 साल में दिए 21 हजार करोड़, जानिए क्या है फ्यूचर प्लान्स

Youtube ने भारत में पिछले 3 साल में बड़ा रिकॉर्ड बनाया। कंपनी ने भारतीय कंटेंट मेकर्स, आर्टिस्ट्स और मीडिया हाउस को 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कराई। यूट्यूब के बॉस नील मोहन ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में लोग इसे बहुत पसंद करते हैं, और अब कंपनी यहाँ और बड़ा इन्वेस्टमेंट करने वाली है।

नील मोहन ने बताया कि पिछले एक साल में भारत से 10 करोड़ से ज्यादा चैनल्स ने वीडियो डाले। इनमें से 15,000 चैनल्स ने 10 लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा छू लिया। Youtube अब अगले 2 साल में 850 करोड़ रुपये यहाँ लगाएगा। इससे कंटेंट मेकर्स को नए टूल्स, ट्रेनिंग और मदद मिलेगी। भारत के बड़े चैनल्स जैसे टी-सीरीज, सोनी एंटरटेनमेंट और जी म्यूजिक ग्लोबल लेवल पर टॉप 10 में हैं।

कंटेंट मेकर्स कितना कमा सकते हैं?

भारत में Youtube से लोग अच्छी कमाई कर सकते हैं। हर 1000 व्यूज पर 50 से 200 रुपये तक मिल सकते हैं। ये इस बात पर निर्भर करता है कि वीडियो किस टाइप का है और लोग उसे कितना देखते हैं। म्यूजिक, पढ़ाई या टेक से जुड़े वीडियो ज्यादा पैसे देते हैं, क्योंकि इनके विज्ञापन की डिमांड ज्यादा है। लाइव स्ट्रीमिंग में सुपर चैट और सुपर स्टिकर्स से भी पैसे बनते हैं। पार्टनर प्रोग्राम जॉइन करने पर गूगल की टीम सपोर्ट देती है।

भारत में यूट्यूब के नए फीचर्स और प्लान

यूट्यूब अब भारत में कई नई चीजें ला रहा है। ‘कम्युनिटीज’ नाम का फीचर जल्द आएगा, जिसमें कंटेंट मेकर्स अपने फैंस से सीधे बात कर सकेंगे। फैंस यहाँ फैन आर्ट शेयर कर सकते हैं और डिस्कशन भी होगा। ‘हाइप’ फीचर भी टेस्ट हो रहा है, जो नए लोगों को पॉपुलर होने में मदद करेगा। इसमें फैंस अपने फेवरेट वीडियो को हाइप दे सकते हैं, जिससे वो लीडरबोर्ड पर आएंगे। Youtube टीवी पर वीडियो डिस्क्रिप्शन में लिंक आसानी से मिलेंगे। लोकल लैंग्वेज में कंटेंट को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews