YouTube New Feature: यूट्यूब पर आ रहा है नया फीचर, यूजर्स को मिलेगा इन खास सुविधाओं का लाभ

YouTube New Feature: यूट्यूब पर आ रहा है नया फीचर, यूजर्स को मिलेगा इन खास सुविधाओं का लाभ

YouTube New Feature: यूट्यूब भारत समेत दुनिया के कई देशों में इस्तेमाल किया है। साथ ही यह सबसे पुराना वीडियो कंटेन्ट ट्रिमिनग सर्विस प्लेटफॉर्म है। लाखों यूजर्स इसका इस्तेमाल करते हैं। फिल्मों से लेकर म्यूजिक एलबम तक, एंटरटेंमेंट से लेकर न्यूज तक सभी के लिए यह बेहतरीन प्लेटफॉर्म माना है। हालांकि इसका महत्व कहीं ना कहीं विभिन्न स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ के कारण कम हो गया है। बहुत जल्द यूट्यूब पर नया फीचर आने वाला है।

इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

The Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न मीडिया फर्मस टीवी चैनल, शो और मूवीज को इस प्लेटफॉर्म पर शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट की माने तो यदी टेस्टिंग सफल रही तो यूजर्स को इस साल यह खास सुविधा मिल सकती है। कहा जा रहा है कि यह सुविधा फ्री में उपलब्ध करवाई जाएगी। हाल ही में यूट्यूब ने अपने ब्रांच का विस्तार करने के लिए NFL संडे टिकट के साथ एक डील भी साइन की है। जिसके आधार पर इस साल से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर यूट्यूब टीवी और प्राइमटाइम चैनल पर स्ट्रीमिंग की सुविधा शुरू की जाएगी।

Ad Revenue में हो सकती है कटौती

कंपनी अपने यूजर्स की रुचि का अंदाजा लगाते हुए उठा रही है। Ad सपोर्टेट प्लेटफॉर्म के तौर पर यह सुविधा शुरू हो सकती है। इससे पहले ही एड-सपोर्टेट मूवीज की सुविधा शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि टेस्टिंग सही से होता है, तो गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी विज्ञापन राजस्व (Ad Revenue) में 45 प्रतिशत की कटौती कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews