YouTube new feature: यूट्यूब ने रोल आउट किया नया रीमिक्स फीचर, अब यूजर्स ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो से क्रिएट कर सकेंगे शॉर्ट्स

YouTube new feature: यूट्यूब ने रोल आउट किया नया रीमिक्स फीचर, अब यूजर्स ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो से क्रिएट कर सकेंगे शॉर्ट्स

YouTube new feature: यह फीचर यूजर्स को यूट्यूब पर शॉर्ट्स वीडियो बनाने में आसानी देगा और उन्हें ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो से सिलेक्टेड क्लिप या ऑडियो इस्तेमाल करने की भी सुविधा प्रदान करेगा। यूट्यूब पर शॉर्ट्स वीडियो युवाओं के बीच काफी चर्चाओं का विषय है। इसमें एंटरटेनमेंट के साथ साथ युवाओं को स्किल्स रिलेटेड वीडियोस भी मिलते है।

फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?

यूट्यूब मोबाइल ऐप पर नए रीमिक्स फीचर को उपयोग करने के लिए यूजर्स को म्यूजिक वीडियो पर ‘रीमिक्स’ पर टैप करना होगा। रीमिक्स पर क्लिक करने पर उन्हें चार ऑप्शन मिलेंगे – साउंड, ग्रीन स्क्रीन, कट और कोलैब, जिनमें से यूजर्स को चुनने का विकल्प होगा। यह फीचर टिक-टॉक में मौजूद रीमिक्स फीचर की तरह काम करेगा और यूजर्स को ऑडियो क्लिप पर लिप-सिंक करने की सुविधा देगा।

व्यूअर्स को ऊपर दिखेंगे टॉपिक से जुड़े कमेंट

दरअसल इसके साथ ही हाल ही में, यूट्यूब ने अपने कॉमेंट सेक्शन में एक और नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे वीडियो से संबंधित कमेंट सबसे ऊपर दिखेंगे। इसमें व्यूअर्स को वीडियो देखते हुए AI चैट GPT की मदद से टॉपिक्स से जुड़े सवालों के जवाब देने का भी विकल्प होगा। इसे ‘कमेंट समरी’ और ‘AI कन्वर्सेशनल टूल’ कहा जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews