YouTube Update: यूट्यूब पर नहीं दिखेंगे विज्ञापन, इस दिन से शुरू होगी ये खास सुविधा, जानें यहाँ

YouTube Update: यूट्यूब पर नहीं दिखेंगे विज्ञापन, इस दिन से शुरू होगी ये खास सुविधा, जानें यहाँ

YouTube Update: बहुत जल्द यूट्यूब पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दुनिया भर में लाखों यूजर्स इस वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी भी अक्सर अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपदेतस्स लाता रहता है। बहुत जल्द प्लेटफॉर्म पर दिखने वाले “Overlay Ads” हट जाएंगे। इस बात की जानकारी यूट्यूब के सपोर्ट पेज द्वारा दी गई है। रिपोर्ट की माने तो 6 अप्रैल से ये नई सुविधा लागू हो सकती है। जिसके तहत वीडियो देखते समय आने वैक एड्स बैनर्स नजर नहीं आएंगे।

बता दें कि कि वीडियो बैनर के बॉटम में पॉप करके आने वाले विज्ञापन को ओवर-ले एड्स कहा जाता है। हालांकि इनका असर वीडियो में कोई खास बाधा नहीं लाता, यूजर्स से आसानी से साथ भी वीडियो देख सकते हैं। साथ ही इसे क्रॉस करने का ऑपटीओ भी मिलता है। एक क्लिक पर आसानी से इन एड्स को स्क्रीन से हटाया जा सकता है। अन्य विज्ञापन अक्सर यूजर्स के एक्सपिरियन्स को खराब करते हैं। अधिक प्रचार बार-बार स्ट्रीमिंग में रुकावट उत्पन्न करती है।

कभी-कभी ये Overlay Ads भी यूजर्स को परेशान करते है। दरअसल, बॉटम पर प्रचार को हटाते वक्त क्रॉस की जगह प्रचार पर क्लिक हो जाता है। जिसके वजह से एड का डायरेक्ट लिंक खुल जाता है। इन्ही समस्याओं को देखते हुए यूट्यूब पड़ा बदलाव करने जा रहा है। कुछ में इससे जुड़ी नई सुविधा भी लाने वाला है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews