खुशखबरी: Tik Tok की तर्ज पर YouTube ला रहा नया फीचर, घर बैठे कमा सकेंगे पैसा

youtube

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप Short Video बनाने में एक्सपर्ट है और घर बैठे पैसे कमाना चाहते है तो ऐसे सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। विश्वभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले Tiktok को चुनौती देने के लिए Google के Youtube ने बड़ा फैसला किया है। इसके तहत छोटे वीडियो (Short-Video) बनाने वालों को घर बैठे पैसा कमाने का मौका मिलेगा। YouTube, Shorts Video यूजर्स को भुगतान करने के लिए 100 मिलियन डॉलर्स फंड जुटा रहा है, जिसके बाद यूजर्स अब यूट्यूब पर शॉर्ट वीडियो अपलोड करके पैसे कमा सकेंगे।

यह भी पढ़े.. WhatsApp लेकर आ रहा है जबरदस्त नया फीचर, बिना इंटरनेट के भी करेगा काम

दरअसल पिछले साल YouTube ने शॉर्ट वीडियो फीचर Shorts को लॉन्च किया था।इसमें यूजर्स टिक टॉक की ही तरह वीडियो बना सकते हैं, लेकिन अब कंपनी ने ऐलान किया है कि यूजर्स शॉर्ट वीडियो से पैसे भी कमा सकते हैं।कंपनी अब यूट्यूब शॉर्ट्स को काफी ज्यादा आसान बनाने जा रही है जिससे लोग आसानी से वीडियो रिकॉर्ड और अपलोड कर सकें।इसके अलावा कंपनी ने Tiktok को टक्कर देने के लिए कई टिकटॉक स्टार्स को भी रिक्रूट किया है।

यह भी पढ़े.. Lunar eclipse 2021: 26 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण, इन राशियों पर डालेगा असर

यूट्यूब ने कहा है कि उसने इसके लिए 100 मिलियन डॉलर्स का फंड जुटाना शुरू कर दिया है।इस फंड से कंपनी वीडियो क्रिएटर्स को व्यूअरशिप और एंगेजमेंट के आधार पर हर वीडियो के लिए पैसे (Money) देगा। इसके अलावा यूट्यूब इस फंड का इस्तेमाल उन वीडियो मेकर के लिए भी करेगा, जो साइट को फॉलो करते हों और जिन्हें गाइडलाइन्स पता हों।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews