पत्नी संग BJP विधायक ने किया योग, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर

पत्नी संग BJP विधायक ने किया योग, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर

टीकमगढ़।आमिर खान। वैश्विक महामारी के मद्देनजर आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बिना लोगों के बड़े जमावड़े के डिजिटल मीडिया मंचों पर मनाया जा रहा है। योग दिवस के इस मौके पर सभी ने अपने अपने घरों पर ही यह योग दिवस मनाया है। टीकमगढ़ में भाजपा विधायकों के साथ संगठन के पदाधिकारियों ने अपने घरों में योग करके देशवासियों को संदेश दिया।

टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी और उनकी पत्नी लक्ष्मी गिरी ने अपने घर पर ही योग करके इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। साथ भाजपा नेता अभिषेक खरे रानू ने भी अपनी एक वीडियो बनाकर फेसबुक के जरिए लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया है। अभिषेक खरे का मानना है कि रोजाना योग करने से लोग स्वस्थ रहते हैं साथ मन भी प्रसन्न रहता है। उन्होंने बताया कि इस कोरोना महामारी से बचने के लिए भी योग बहुत जरूरी है। योग करने से यह बीमारी दूर भागेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews