टीकमगढ़ में खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत गिट्टी का परिवहन करते डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

टीकमगढ़ में अवैध रेत और गिट्टी का परिवहन करते वाहन जब्त किए गए हैं। इन वाहनों को पुलिस चौकी में खड़ा किया गया है। इन पर जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Tikamgarh

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में शनिवार को खनिज विभाग की टीम की छापामार कार्रवाई देखने को मिली। टीम ने अवैध रेत और गिट्टी का परिवहन कर रहे डंपर और ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। अलग-अलग जगह ये कार्रवाई की गई है।

ये पहली बार नहीं है, जब खनिज विभाग ने अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की है। इसके पहले 7 जेसीबी और पोकलेन भी पकड़ी गई थी। अब डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर संबंधित पुलिस चौकी को सौंप दिए गए हैं।

खनिज विभाग की कार्रवाई

खनिज विभाग ने पहली कार्रवाई बलदेवगढ़ थाना क्षेत्र के उगड गांव में की है। यहां अवैध गिट्टी का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए हैं। दोनों ही वाहन बलदेवगढ़ थाना पुलिस की निगरानी में रखे गए हैं।

खनिज अधिकारी विपुल रावत द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दूसरी कार्रवाई जतारा रोड पर लार खुर्द गांव के पास की गई है। यहां रेत से भरा हुआ एक डंपर जब्त किया गया है। दरअसल जब खनिज विभाग की टीम ने डंपर का पीछा किया तो ड्राइवर ने गांव के अंदर गाड़ी ले जाकर उसे सुनसान जगह पर खड़ा कर दिया। जब तक टीम मौके पर पहुंची ड्राइवर फरार हो गया। डंपर मजना पुलिस चौकी को सौंपा गया है।

पहले भी की गई कार्रवाई

टीकमगढ़ में ये कार्रवाई पहली बार नहीं की गई है। इसके पहले भी 7 जेसीबी और पोकलेन मशीन जब्त की गई थी। यह कार्रवाई इसलिए हुई थी क्योंकि इनके जरिए नदी नालों से रेत निकाली जा रही थी। जब्त किए गए वाहनों को लेकर वैधानिक कार्रवाई के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी। लेकिन जब कोई मालिक का सामने नहीं आया तो तीनों वाहनों पर चलानी कार्रवाई की गई है। इन पर 7 करोड़ का जुर्माना तय किया गया है।आज हुई कार्रवाई में जब्त किए गए वाहनों पर भी जल्द ही कार्रवाई होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews