माफियाओं से मिली धमकी, खनिज अधिकारी ने दिया इस्तीफा

माफियाओं से मिली धमकी, खनिज अधिकारी ने दिया इस्तीफा

टीकमगढ़।आमिर खान। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ जिले (Tikamgarh District) में खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी मिलने के बाद कार्यवाही न होने से नाराज खनिज अधिकारी (Mining officer) ने अपने पद से इस्तीफा देने की ठान ली और अपनी हैंडराइटिंग में इस्तीफा लिखकर प्रमुख सचिव खनिज और टीकमगढ़ कलेक्टर हर्षिता सिंह को भेज दिया है। इस्तीफे की खबर वायरल होने के बाद एमपी के तमाम जिलों में खनिज विभागों में चर्चा का विषय बन गया।

बीते कुछ दिनों पहले जब खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी कलेक्टर टीकमगढ़ हर्षिता सिंह से विभागीय काम से मिलने गए थे, उसी दौरान उन्हें ओमप्रकाश प्रजापति नाम के व्यक्ति ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। इस मामले की खनिज अधिकारी द्वारा लिखित रूप से शिकायत भी की गई थी, लेकिन आज दिनांक तक मामले में कार्यवाही न होने के चलते खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी ने इस्तीफा देने जैसा कदम उठाया।

खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी का कहना है कि ओमप्रकाश नाम का व्यक्ति मुझ पर गलत तरीके से क्रेशर की लीज का दबाव बना रहा है। जब मैंने उससे यह कहा कि ये नियमानुसार नहीं, तो उसके द्वारा मुझे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी से तंग आकर आज मैं स्वयं अपने इस पद से इस्तीफा दे रहा हूं। फिलहाल इस सारे मामले में अब तक कलेक्टर टीकमगढ़ हर्षिता सिंह ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब देखना यह है कि श्री तिवारी का इस्तीफा मंजूर होता है या नहीं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews