मध्यप्रदेश में एक और भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव, कहा – जो संपर्क में आए वो जांच करा लें

मध्यप्रदेश में एक और भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव, कहा – जो संपर्क में आए वो जांच करा लें

निवाड़ी, डेस्क रिपोर्ट

प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आम से लेकर खास तक सभी इसकी चपेट में धीरे-धीरे आते जा रहे हैं । प्रदेश की राजनीति में भी कोरोना से हड़कंप मचा हुआ है, अब तक मुख्यमंत्री समेत कई नेता मंत्री, विधायक संक्रमित हो चुके हैं। अब भाजपा के एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल जैन (BJP MLA Anil Jain) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्होंने स्वयं फेसबुक पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। विधायक ने लिखा – कुछ दिन से अस्वस्थ होने के कारण मेरे द्वारा आज कोविड की जांच कराई गई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आप सभी से आग्रह है जो भी मेरे सम्पर्क मैं आया हो। अपनी जांच अवश्य कराये।

अब तक इन नेताओं को हुआ कोरोना
मुख्यमंत्री से लेकर उनके कैबिनेट मंत्रियों तक कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं| वहीं अब तक कई विधायक और भाजपा कांग्रेस के नेता भी संक्रमित हो चुके हैं| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधायक कुणाल चौधरी, विधायक प्रवीण पाठक, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक दिव्यराज सिंह, विधायक नीना वर्मा, विधायक राकेश गिरी,विधायक ठाकुर दास नागवंशी, विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, विश्वास सारंग, बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं| छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुनील उइके कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालाँकि कई नेता अब स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews