सागर में सामने आये तीन नए कोरोना संक्रमित, टीकमगढ़ में मिला दूसरा पॉजिटिव

सागर में सामने आये तीन नए कोरोना संक्रमित, टीकमगढ़ में मिला दूसरा पॉजिटिव

सागर/टीकमगढ़| मध्य प्रदेश के कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है| गुरूवार को राज्य के सागर और टीकमगढ़ जिले में नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं| सागर में तीन नए कोरोना मरीज मिले हैं| वहीं टीकमगढ़ में एक मरीज मिला है| सागर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हो गई है। वहीं टीकमगढ़ में दूसरा मरीज मिला है|

सागर में सबसे पहले एक टिक-टॉक स्टार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसका दोस्त भी संक्रमित निकला अब इसके परिवार के 3 सदस्य संक्रमित निकले। आशंका जताई जा रही है कि अभी और लोगों को संक्रमण की पुष्टि हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग पेशैंट 1 और 2 की ट्रैवल हिस्ट्री के हिसाब से लोगों की जांच कर रहा है। आज तीन नए मरीज मिलने के बाद इनके निवास स्थान के आसपास के इलाके को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसी के साथ कलेक्टर ने शहर में तीन नए कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिए हैं।
टीकमगढ़ में मिला दूसरा पॉजिटिव
टीकमगढ़ में गुरूवार को दूसरा कोरोना का मरीज मिला है। जिले के आहार लड़वारी गांव में निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| इसके बाद डॉक्टरों की टीम आहार गांव पहुंची है| बताया जा रहा है गुना से युवक साइकिल से अपने घर पहुंचा था| युवक की उम्र 20 वर्षीय बताई जा रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews