टीकमगढ़ : कोरोना की जांच करने गई टीम पर जानलेवा हमला, कार में आग लगाई

टीकमगढ़ : कोरोना की जांच करने गई टीम पर जानलेवा हमला, कार में आग लगाई

टीकमगढ़/आमिर खान

इन दिनों स्वास्थ विभाग (health department) की टीम घर घर जाकर संदिग्ध लोगों की कोरोना (cirona) की जांच करने में लगी है। ऐसे में इन पर हमले की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले एक एएनएम (ANM) की चप्पलों से पिटाई की घटना सामने आई थी, तो वहीं मंगलवार को मोहनगढ़ के दरगाय कला गांव में एक बार फिर एक एएनएम पर जानलेवा हमला (attack) किया गया। फिलहाल घटना में एएनएम सुरक्षित हैं, तो वहीं उनकी पर्सनल कार को आरोपी ने आग के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना अंतर्गत दरगाय कलां गांव में जब स्वास्थ विभाग की टीम कोरोना की जांच करने पहुंची तब एएनएम हदिशा बेगम पर गांव के ही रहने वाले फूलसिंह ने जानलेवा हमला (attack) किया। अच्छी बात ये है कि वह  सुरक्षित बच गई लेकिन उनकी निजी कार (car) आग के हवाले हो गई। एएनएम हदीशा बेगम के अनुसार वह गांव में जांच करने पहुंची तो उनकी कार के पास फूल सिंह नाम का व्यक्ति आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू होने लगा। घटना का विरोध करने पर उसने कार को आग के हवाले कर दिया। जैसे तैसे स्वास्थ अमले ने वहां से भागकर जान बचा पाई। फिलहाल इस मामले में पुलिस (police) को सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल मोके पर पहुंचा और अब आरोपी की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews