
Ujjain News : मध्य प्रदेश के उज्जैन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां 2 लोगो ने स्ट्रीट डॉग को घेर कर उस पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे डॉग बुरी तरह से घायल हो गया है। बता दें कि दोनों कुत्ते को तब तक पीटते रहे, जब तक कुत्ता बेसुध होकर जमीन पर नहीं गिर गया। वहीं, यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर लोग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे हैं।

आदर्श नगर का मामला
दरअसल, मामला देवास रोड स्थित आदर्श नगर की आम वाली गली का है। जहां दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया, जब भगवान सिंह और राहुल मकवाना ने स्ट्रीट कुत्ते को घेरकर डंडे से पिटा। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुत्ता बैठा हुआ है और दोनों इंसान हाथों में डंडा लेकर इस वारदार को बेरहमी से अंजाम देते हुए उसे अधमरा कर देते है। इस घटना के समय आसपास के रहवासी भी घर से निकलकर बाहर आ गये थे।
[dgv_vimeo_video id=”918279889″]
टीम डॉगटाइजेशन ने लिया संज्ञान
वहीं, घटना की जानकारी लगते ही टीम डॉगटाइजेशन ने संज्ञान लिया है। इसके साथ ही रेस्क्यू टीम के धर्मेंद्र के साथ मिलकर कुत्ते को रेस्क्यू कर लिया गया है। फिलहाल, उसे प्राथमिक उपचार दे दिया है। इधर, मामले में टीम द्वारा आज यानी शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। अब देखना यह होगा इन दोनों पर पुलिस क्या एक्शन लेती है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

