Ujjain Airport बनाने के लिए अधिग्रहित की जाएगी 250 एकड़ जमीन, तैयार हुई योजना

Ujjain Airport

Ujjain Airport: लंबे समय से बाबा महाकाल को नगरी उज्जैन में एयरपोर्ट बनाए जाने की कवायद चल रही है। एयरपोर्ट के इस निर्माण में दताना मताना हवाई पट्टी का विस्तार किया जाने वाला है। हाल ही में नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है।

सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के मुताबिक बाबा महाकाल की नगरी में एयरपोर्ट बनेगा। इसके अलावा गुना, रीवा, सतना, शिवपुरी, दतिया में भी एयरपोर्ट निर्माण होगा। इसके बाद प्रदेश में एयरपोर्ट की संख्या 10 हो जाएगी। इसके जरिए आवागमन की सुविधा भी बढ़ जाएगी।

लंबे समय से चल थी कोशिश

उज्जैन में एयरपोर्ट बनाए जाने की कोशिश लंबे समय से को जा रही है। वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जब उच्च शिक्षा मंत्री थे। तब भी उन्होंने इस संबंध में प्रयास किए थे। उस समय सिंधिया ने एयरपोर्ट बनाने के लिए 252 एकड़ जमीन और 200 करोड़ रुपए की मांग तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की थी।

ऐसी है योजना

उज्जैन में एयरपोर्ट का जो निर्माण किया जाने वाला है। उसके लिए ढाई सौ एकड़ जमीन की आवश्यकता पड़ने वाली है। पहले चरण में 72 सीटर विमान चलाए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण से एयरबस का संचालन शुरू होगा, जिसमें 207 एकड़ जमीन की आवश्यकता लगने वाली है।

इधर दताना मताना हवाई पट्टी का विस्तारीकरण लगातार जारी है। इसके लिए 1077 मीटर लंबे और 23 मीटर चौड़े रनवे पर डामर की परत चढ़ाने के लिए 34 लाख का प्रावधान किया गया था। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण के लिए भी 45 करोड रुपए का प्रावधान हुआ था। आगे एयरपोर्ट निर्माण के लिए उद्योग पुरी और एमआईटी कॉलेज की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews