
Ujjain News Today: उज्जैन में वैसे तो कई अवैध कॉलोनी है जिन्हें समय-समय पर वैध करने की कोशिश की जाती है। इसी कड़ी में अब दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की पहली कॉलोनी को वैध किए जाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। आनंद नगर कॉलोनी में लंबे समय से 800 से ज्यादा परिवार निवास कर रहे हैं और कॉलोनी वैध हो जाने के बाद उन्हें कई तरह की सुविधाएं मिल सकेगी।
35 साल पुरानी है कॉलोनी
महानंदा नगर कॉलोनी के पास स्थित आनंद नगर कॉलोनी लगभग 35 साल पुरानी है और यहां हजारों लोग निवास करते हैं। कॉलोनी वैध हो जाने के बाद यहां के रहवासियों के लिए फिलहाल मिल रही मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि होगी।
महापौर ने की घोषणा
वसंत विहार कॉलोनी में हुए एक होम्योपैथिक औषधालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में महापौर ने पार्षद की मौजूदगी में घोषणा करते हुए बताया कि आनंद नगर कॉलोनी को वैध किया जाएगा। रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेंगी। शहर में अब तक 34 अवैध कॉलोनियों को वैध में परिवर्तित किया जा चुका है और अब आनंद नगर की बारी आ गई है।
मंदिर की है जमीन
आनंद नगर में 30 से 35 साल पहले से लोग निवास कर रहे हैं और यहां पर लगभग 800 से 900 मकान है। यह जमीन मंदिर के नाम पर मिली थी जिस पर लौट कर दिए गए और लोगों ने इन्हें खरीद कर निर्माण कर लिया। मंदिर की जमीन होने के चलते जिला प्रशासन द्वारा यहां के रहवासियों को नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन अब कॉलोनी वैध होने की सूचना रहवासियों के लिए राहत भरी है।
मिल रही ये सुविधाएं
आनंद नगर कॉलोनी वैसे तो अवैध है लेकिन यहां रहने वाले रहवासियों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं दी जा रही है। यहां रहने वाले कुछ लोगों ने अपने मकानों के नक्शे भी स्वीकृत करवा रखे हैं और बैंकों द्वारा लोन भी दिया जा रहा है। बिजली, पानी और कचरा गाड़ी जैसे मूलभूत सुविधाएं यहां पर उपलब्ध है। पानी के लिए यहां पर पीएचई पाइपलाइन भी डली हुई है, जिससे घर घर पर पानी सप्लाई किया जाता है। अब जल्द ही कॉलोनी वैध होगी और सुविधाओं में इजाफा होगा।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

