पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश रचते 4 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस जब्त

arrest

Ujjain Crime News: महाकाल थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश रचते 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मौके से पांचवा बदमाश भाग निकला जिसे ढूंढा जा रहा है। पुलिस ने बदमाशों से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए बदमाश मुल्लापुरा मार्ग के उजड़खेड़ा मंदिर के पास घेराबंदी के दौरान पकड़े गए। ये यहां पर बैठकर पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दो देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, चाकू और लोहे का पाइप बरामद किया है।

ये चारों आरोपी उज्जैन और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। साथ मिलकर यह मोहनपुरा ब्रिज के पेट्रोल पंप पर डकैती डालने वाले थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ डकैती के प्रयास और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। महाकाल थाना पुलिस के मुताबिक इन सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। उसी को देखते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews