Ujjain News: गलत नियत ने छीनी 4 साल की मासूम की जान, नाक और मुंह दबाकर की गई हत्या

Ujjain News

Ujjain News Today: चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 4 वर्षीय बालिका का और उसके घंटे बाद बोरे में मिली लाश की घटना के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। बच्ची के साथ हुई इस घटना के मामले में उसके मोहल्ले में ही रहने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ले में रहने वाले एक लड़के ने गलत नियत से बच्ची को घर में बुलाया और मुंह और नाक दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को छिपाने में उसकी मां और बहन ने मदद की और दोस्त भी लाश ठिकाने लगाने के लिए आरोपी युवक के साथ गया था। इतना ही नहीं इन लोगों ने घर की 2 बाय 4 फीट की हौज में बच्ची को कुछ देर के लिए फेंक दिया, ताकि दुर्घटना के साक्ष्य छिपाए जा सके।

Ujjain में बच्ची की निर्मम हत्या

बता दें कि 6 जून की दोपहर को बच्चे अपने घर के बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गई थी और दूसरे दिन सफेद रंग के बोरे में उसका शव जूना सोमवारिया मार्ग स्थित वाल्मीकि धाम के समीप पुल के नीचे कचरे के ढेर में पड़ा हुआ मिला था। शव को फेंकने वाले वाहन सवारों की जानकारी निकालते हुए पुलिस ने मोहल्ले में ही रहने वाली एक युवती, उसकी मां, भाई और दोस्त को हिरासत में लिया था।

शरीर पर संघर्ष के निशान

इस हृदय विदारक घटना में जांच अभी भी जारी है और मोहल्ले के युवक का कृत्य सभी के सामने आ चुका है और साक्ष्य छुपाने और मिटाने में उसका सहयोग करने वाली मां, बहन और दोस्त पर भी हत्या समेत अन्य धाराओं में केस लगाया गया है, जो आगे चलकर बढ़ सकता है।

वहीं एफएसएल अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बच्ची के शरीर पर संघर्ष के निशान मिले हैं इसीलिए बॉडी का वेजाइनल स्लाइड सुरक्षित किया गया है। साक्ष्य मिटाने के लिए उसे पानी में भी डुबोया गया है इसलिए डायटम परीक्षण के लिए फीमर बोर्न जब्त करने के साथ हौज का पानी भी परीक्षण के लिए लिया गया है। विसरा भी रखा गया है और प्रथम दृष्टया नाक और मुंह दबाने पर सांस रुकने के कारण बच्ची की मृत्यु होने की जानकारी सामने आई है।

दुष्कर्म की घटना हुई है या नहीं इसके लिए फिलहाल डीएनए परीक्षण बाकी है। फुटेज में बच्ची के शव को बोरी में ले जाता हुआ आरोपी साफ तौर से दिखाई दे रहा है और इसी के आधार पर पुलिस उस तक पहुंची थी। अब कई धाराओं में केस लगा कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

गंदी नियत ने छीनी जान

इन सभी ने बच्ची के हौज में डूब जाने की झूठी कहानी बताई थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह और नाक दबाने से बच्चे का दम घुटने और मौत होने की पुष्टि डॉक्टरों के पैनल ने की है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि गलत नियत से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। बच्ची की स्लाइड सुरक्षित करवाई गई है, डीएनए परीक्षण कर दुष्कर्म हुआ है या नहीं इस बारे में अंतिम जानकारी सामने आ सकेगी।

आरोपियों ने बच्ची की हत्या कर लाश को पानी में डुबो दिया और छत पर ले जाकर बोरे में बांध कर रख दिया। कुछ देर बाद युवक अपने दोस्त के साथ स्कूटर पर रख उसे फेंक आया। इस मामले में तंत्र मंत्र की बात सामने आई थी, जिसपर पुलिस ने इनकार किया है।

परिजनों का प्रदर्शन

4 साल की मासूम को इस तरह से मौत के मुंह में डाल देने वाले इन हत्यारों को फांसी देने की मांग शहर भर में उठ रही है। घटना से आक्रोशित परिजन और रहवासियों ने आगर रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, इसके बाद बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के मकान को नेस्तनाबूद करने की तैयारी कर ली है और नगर निगम के माध्यम से अवैध अतिक्रमण तोड़ने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है, जिस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews