उज्जैन में 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस, अब तक कुल 45 संक्रमित

उज्जैन में 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस, अब तक कुल 45 संक्रमित

उज्जैन| उज्जैन (Ujjain)में लगातार कोरोना (Corona) संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं| शहर में बुधवार सुबह 5 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 45 हो गई है। इससे पहले मंगलवार काे 9 पाॅजिटिव मरीज और नीलगंगा टीआई की मौत हो चुकी है| इस तरह 2 दिन में 14 नए केस सामने आ चुके हैं। वहीं एक थाना प्रभारी सहित 7 लोगो की मौत हो चुकी है|

बुधवार सुबह जिन पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इनमें निजातपुरा का एक, नागौरी मोहल्ला के दो, एक कमरी मार्ग और एक अमरपुरा का है। फार्मासिस्ट निवासी निजातपुरा को छोड़कर अन्य सभी पॉजिटिव मरीज कमरी मार्ग और तोपखाना क्षेत्र के हैं। इस सभी को पीटीएस पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में क्वारैंटाइन किया गया था। संबंधित क्षेत्रों में मेडिकल स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। सुबह 58 लोगों की रिपोर्ट आई, इसमें 53 में कोरोना का संक्रमण नहीं मिला।

इसके पहले मंगलवार काे 13 साल के बच्चे समेत 9 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। पहली बार एक ही दिन में इतने ज्यादा पॉजिटिव मरीज सामने आए। मंगलवार को उज्जैन के नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल की कोरोना से लड़ते हुए मौत हो गई, उनका इलाज इंदौर के अस्पताल में चल रहा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews