श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 1 की मौत, 9 घायल

Road Accident In Dewas

Ujjain Road Accident: उज्जैन में श्रद्धालुओं से भरी एक तूफान गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह लोग महाकालेश्वर के दर्शन करने के बाद अपने गांव वापस लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। यह घटना उज्जैन के नागदा के पास बनबनी गांव से महाकाल दर्शन करने पहुंचे लोगों के साथ हुई। दर्शन करने के बाद जब यह उन्हेल के माली फंटे पर पहुंचे तो एक बाइक सवार अचानक ही सामने आ गया और उसे बचाने में असंतुलित हुई गाड़ी पलटी खा गई।

असंतुलित होकर गाड़ी सड़क से नीचे उतरी और पलट गई, घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। गाड़ी में महिला पुरुष और बच्चे सभी सवार थे। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए उज्जैन पहुंचाया गया। इस घटना में जलालपुर के रहने वाले हरि सिंह नामक एक वृद्ध की मौत हो गई है और अन्य 9 लोग घायल हो गए हैं, जिनका उपचार शहर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews