कोरोना से जिंदगी की जंग हारा उज्जैन का एक पुलिसकर्मी, CM बोले- MP को आप पर गर्व है

सीएम शिवराज सिंह

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के उज्जैन जिले(Ujjain) से दुखद खबर मिल रही है। उज्जैन (Ujjain Police) के थाना घट्टिया के आरक्षक भेरूलाल हाडा (Constable Bherulal Hada) का शनिवार देर रात कोरोना संक्रमण (Corona) से दुःखद निधन हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) और एमपी डीजीपी (MP DGP) ने शोक जताया है।

यह भी पढ़े.. किसानों और फसल खरीदी को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि समाज की सेवा करते हुए #COVID19 से संक्रमित होने के बाद अपने प्राण न्योछावर करने वाले प्रधान आरक्षक भेरूलाल हाड़ा के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।मध्यप्रदेश को उन पर गर्व है।मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

एमपी के डीजीपी ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्य प्रदेश पुलिस इस दुःखद अवसर पर उनके परिवार के साथ है। मध्य प्रदेश पुलिस परिवार की तरफ से मैं भेरू लाल हाडा को नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

वही वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि भेरू लाल हाड़ा जी अंतिम समय तक कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने का संदेश देते रहे। उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस के ध्येयवाक्य “देशभक्ति – जनसेवा” को धरातल पर उतारने का गौरवमयी कार्य किया। उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews