Ujjain News: अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन, किए महाकाल के दर्शन

Ujjain News: अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन, किए महाकाल के दर्शन

Ujjain News : मुंबई फिल्म नगरी के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर सोमवार को महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान अभिनेता ने गर्भ गृह से धोती और सोला पहनकर भगवान का आर्शीवाद लिया। पंडितों ने महाकाल शिवलिंग का पंचामृत पूजन कराया। वो काफी देर तक बाबा महाकाल के सामने नंदी हाल में बैठे और उन्होंने ऊं नम: शिवाय का जाप भी किया।

[dgv_vimeo_video id=”780322449″]

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

बता दें कि अनुपम खेर अक्सर ही बाबा का आर्शीवाद लेने यहां आया करते हैं और आज एक बार फिर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर पहुंचे और दर्शन करने के बाद वहां से वापस मुंबई लौट गए। इस दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में अलग उत्साह देखने को मिला। अनुपम खेर लगभग 1 घंटे के करीब रुके थे।

[dgv_vimeo_video id=”780323718″]

अभिनेता ने की मीडिया से बातचीत

वहीं, मंदिर से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत कर अभिनेता ने कहा कि, इस साल उनकी पांच फिल्मी रिलीज होने वाली है। भगवान ने अब तक जो कुछ दिया है बहुत दिया है। मैं यहां पर भगवान का शुक्रिया अदा करने आया हुं लेकिन आज बाबा के दरबार में सिर्फ आशीर्वाद लेने आया हूं। यहां फिल्मों की कोई बात नहीं होगी। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, महाकाल के दरबार में आकर उन्हें बहुत ही शांति मिलती है।

[dgv_vimeo_video id=”780323244″]

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews