महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे एक्टर Ashutosh Rana, गर्भ गृह में किया पूजन-अर्चन

Ashutosh Rana

Ashutosh Rana: महाकालेश्वर मंदिर देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के भक्तों की आस्था का केंद्र है। आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े राजनेता और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी यहां बाबा के चरणों में नमन करने के लिए पहुंचते हैं। इसी कड़ी में दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा भी उज्जैन पहुंचे और महाकाल मंदिर में पूजन अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

महाकाल पहुंचे Ashutosh Rana

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एक्टर ने गर्भ गृह में भगवान का पूजन अभिषेक किया इसके बाद वह नंदीहाल में बैठकर ध्यान मग्न नजर आए। मंदिर समिति की ओर से सम्मान स्वरूप अभिनेता को प्रसाद और दुपट्टा भेंट किया गया है। इसके पहले अभिनेता जनवरी में महाकाल दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

शिवरात्रि के बाद मंदिर में भीड़ कम हो गई है ऐसे में आशुतोष राणा उज्जैन पहुंचे और बाबा का पंचामृत पूजन अभिषेक करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद वह मंदिर परिसर में मौजूद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और श्री गणेश का आशीर्वाद लेकर हाथों में यहां बांधे जाने वाला रक्षा सूत्र भी बंधवाया। इसके बाद मंदिर समिति ने उनका सम्मान किया फिर वह श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में पहुंचे और महंत विनीत गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया।

मंदिर में दर्शन करने के बाद एक्टर ने मीडिया से भी चर्चा की और कहा कि मैं बाबा महाकाल का अनन्य भक्त हूं और जब भी मुझे मौका मिलता है मैं यहां दर्शन करने के लिए पहुंच जाता हूं। आज मैं इस संसार में जीवन देने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए आया हूं।

1 महीने पहले 11 जनवरी को ठाकर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अभिनेता उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर गर्भ गृह में भगवान का पूजन अर्चन किया था। एक ही महीने के अंतराल में वो दूसरी बार बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews