Chintaman Ganesh: महालोक के निर्माण के बाद चिंतामन गणेश में बढ़ी भक्तों की संख्या, तिगुनी हुई आय

Chintaman Ganesh

Chintaman Ganesh Ujjain: उज्जैन में जबसे महाकाल महालोक का निर्माण हुआ है। उसके बाद से शहर के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या दिन पर दिन बढ़ती हुई देखी जा रही है। शहर से 5 किलोमीटर दूर चिंतामन गणेश मंदिर मौजूद ,है जो देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इन दिनों यहां पर भी दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ी हुई देखी जा रही है।

चिंतामन गणेश मंदिर में बढ़े भक्त

मंदिर समिति द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। पहले जहां 2 से 3000 भक्तों प्रतिदिन दर्शन करने आते थे। इनमें भी स्थानीय और नियमित श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रहती थी लेकिन अब समय के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है। अब प्रतिदिन 5 से 6 हजार भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं।

बढ़ी दान राशि

मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या के साथ दान राशि में भी वृद्धि देखी गई है। 2022 से पहले दान पेटी से 2 से ढाई लाख रुपए प्राप्त होते थे लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी देखी गई है। फरवरी 2023 में जब भेंट पेटी खोली गई तो 7,60,420 की आय प्राप्त हुई थी। इसके बाद जब जून में एक बार फिर पेटी खोली गई तो 8,85,520 की आय हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews