महाकालेश्वर दर्शन के लिए उज्जैन आएंगे NSA Ajit Doval, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

Ajit Doval

Ajit Doval in Ujjain: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचने वाले हैं। ये उनकी निजी यात्रा है जिसमें वह भस्म आरती में शामिल होने के लिए शहर में पहुंचने वाले हैं। शनिवार को उनके उज्जैन पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी मिली है जिसके चलते उज्जैन पुलिस प्रशासन ने तगड़े इंतजाम किए हुए हैं।

महाकाल जाएंगे Ajit Doval

उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर विश्व भर में प्रसिद्ध है और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के चलते यहां पर आम श्रद्धालुओं से लेकर खास और वीआईपी तक बाबा के चरणों में नतमस्तक होने के लिए पहुंचते हैं।

आए दिन यहां पर किसी ने किसी राजनेता या बॉलीवुड सितारे का आना जाना लगा रहता है। इसी कड़ी में देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल रविवार को होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद वह महाकाल लोक का भ्रमण भी करने वाले हैं, जिसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। बता दें कि डोभाल देश के उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं जिन्हें जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

उनकी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मीडिया को कवरेज से दूर रखा गया है। सर्किट हाउस पर कड़ा पहरा देखा जा रहा है और शनिवार को जिस मार्ग से वह आने जाने वाले हैं उस रोड पर पुलिस ने रिहर्सल भी की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews