5 जून को उज्जैन में बॉलीवुड सिंगर Akanksha Sharma का लाइव कॉन्सर्ट, यहां देखें वेन्यू और डिटेल्स

Akanksha Sharma

Akanksha Sharma Concert: आकांक्षा शर्मा बॉलीवुड की फेमस सिंगर हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने गाकर फैंस को अपना दीवाना बनाया है। जोगी, तेरे संग यारा, कजलियो, शुभ आंगन, नैनों ने बांधी समेत तमाम तरह के गाने में वो अपनी जादुई आवाज का दम दिखा चुकी हैं।

अपनी मधुर आवाज के जरिए अब वो उज्जैन वासियों को थिरकने पर मजबूर करने की तैयारी में हैं। क्योंकि 5 जून 2023 को उज्जैन के ग्रांड होटल पर शाम 6 से 8 तक उनका लाइव कॉन्सर्ट रखा गया है। जहां वो दर्शकों को अपने गाने से रिझाने वाली हैं।

सिंगर ने खुद दी जानकारी

उज्जैन नगर निगम द्वारा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें सिंगर ने अपने उज्जैन आने के बाद खुद कंफर्म किया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रखे गए कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वो उज्जैन आ रही हैं। सिंगर ने कहा कि आप लोग वहां जरूर आइएगा और मैं बहुत एक्साइटेड हूं सभी के लिए अच्छे अच्छे गाने पेश करने के लिए।

फेमस सिंगर हैं Akanksha Sharma

फेमस बॉलीवुड सिंगर बन चुकी आकांक्षा राजस्थान के सीकर से हैं और उन्होंने साल 2008 में ही गाना शुरू कर दिया था लेकिन उन्हें असली ब्रेक फिल्म ट्रैफिक से मिला।

2010 में आए रियलिटी शो सिंगिंग के उस्ताद को जीतने के बाद उन्हें अपने करियर की असली किक मिली और यहीं से मिले मोटिवेशन को उन्होंने अपनी जिंदगी में उतारा और आज वह बेहतरीन मुकाम पर हैं। 2010 में इस रियलिटी शो को जीतने के बाद उन्होंने 2012 में आए जीता वही सिकंदर के फाइनलिस्ट में भी अपनी जगह बनाई थी।

ट्रैफिक से मिला बॉलीवुड ब्रेक

अकांक्षा शर्मा को अपनी लाइफ का पहला ब्रेक फिल्म 2016 में आई फिल्म ट्रैफिक से मिला था जिसमें उन्होंने संगीतकार मिथुन के लिए गाना तू अलविदा गाया था। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो रुस्तम, शादी में जरूर आना, अंधाधुन, गोल्ड समेत कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े नाम जुबिन नौटियाल, अरिजीत सिंह, आयुष्मान खुराना समेत कई पॉपुलर लोगों के साथ काम किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews