गुस्से से बेकाबू भाजपा पार्षद ने युवक पर तलवार से किया हमला, फिर हो गया फरार

-anger-BJP's-Councilor

उज्जैन।

मध्यप्रदेश में इन दिनों आए दिन भाजपा नेताओं की दबंगई लगातार सामने आ रही है। नेता अपनी दबंगई में इतना मशगूल हैं कि, वे कानून अपने हाथों में लेने से भी नहीं हिचकते। ताजा मामला उज्जैन के एक भाजपा पार्षद की गुंडागर्दी का सामने आया है। 

बता दें की मामला उज्जैन जिले के वार्ड 17 से भाजपा पार्षद मांगीलाल कड़ेल का है। जहां चिमनगंज क्षेत्र में भाजपा पार्षद का कुछ लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि पार्षद गुस्से से आगबबूला हो गए और तलवार निकलकर लहराने लगे। यही नहीं झगडे के दौरान पार्षद ने एक युवक पर तलवार से हमला भी कर दिया।  

फिलहाल आरोपित पार्षद फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पार्षद मांगीलाल कड़ेल की तलाशी शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews