आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के पोस्टर पर पोती कालिख़

आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के पोस्टर पर पोती कालिख़

अर्पण कुमार।उज्जैन।

भाजपा में शामिल होते ही सिंधिया का मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने विरोध करना शुरू कर दिया गया व कांग्रेस के आक्रोशित कार्यकर्ता जगह जगह सिंधिया के पुतले जला रहे है इसी कड़ी में उज्जैन में क्षीरसागर स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाया गया और सिंधिया के फोटो पर कालिख़ पोती गयी व सिंधिया के नाम की नेम प्लेट जो कांग्रेस कार्यालय में लगी थी कार्यकर्ता ने उसे आक्रोशित होकर तोड़ दिया।

ज्ञात रहे कि उज्जैन में भी सिंधिया समर्थक राजेन्द्र भारती, उमेश सेंगर कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे चुके है । सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित है । उज्जैन स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओ व नेताओ की भीड़ लगी है । सभी कार्यकर्ता सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews