उज्जैन में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, 28 तक पहुंचा आंकड़ा

उज्जैन में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, 28 तक पहुंचा आंकड़ा

उज्जैन| जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| शुक्रवार को यहां एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। जिले में अब तक 28 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से छह की मौत हो चुकी है, वहीं चार ठीक भी हुए हैं।‌

कंटेनमेंट एरिया कमरी मार्ग निवासी महिला की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। महिला में लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद उसे होम क्वारंटाइन किया गया था। इससे पहले मंगलवार को कोरोना संक्रमण से ग्रसित दो नए मरीज मिले थे। इनमें क्षीरसागर निवासी 85 साल के डॉक्टर भी हैं। हालांकि उनका सैंपल इंदौर में लिया गया था। इधर, गांधीनगर निवासी 67 साल के एक व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई|

वहीं सोमवार को को एक साथ सात नए केस आये थे| उज्जैन में पहला मामला 25 मार्च को सामने आया था। जांसापुरा निवासी 65 साल की महिला की मौत हो गई थी। 11 अप्रैल यानी शुरुआत के 18 दिनों में 16 मामले सामने आए। इसके बाद अगले दो दिन 12 और 13 अप्रैल को नौ केस आ गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews