रूप चौदस से बाबा महाकाल को गर्म जल से करवाया जाएगा स्नान, ठंड से बचाने के लिए होंगे जतन

रूप चौदस से बाबा महाकाल को गर्म जल से करवाया जाएगा स्नान, ठंड से बचाने के लिए होंगे जतन

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के अपने अलग ही रीति रिवाज और मान्यताएं हैं। इसी कड़ी में सोमवार से बाबा महाकाल को गर्म जल से स्नान कराया जाएगा। बाबा महाकाल को ठंड से बचाने के लिए शिवरात्रि तक उन्हें गर्म जल से ही स्नान करवाया जाएगा। कार्तिक महीने की चौदस तिथि से सर्दियों की शुरुआत हो जाती है। आने वाले 4 महीने तक बाबा को गर्म जल से स्नान करवाया जाएगा।

बाबा महाकाल को गर्म जल से स्नान कराने की विधि रूप चौदस के दिन से शुरू हो जाती है। वर्ष में एक ही बार होता है जब महाकाल मंदिर के पंडे पुजारियों के घर की महिलाएं बाबा महाकाल को भस्म आरती के दौरान उबटन लगाकर उनकी कर्पूर आरती करती हैं। रूप चौदस का पर्व होने की वजह से बाबा महाकाल के रूप को निखारने के लिए ये परंपरा निभाई जाती है।

Must Read- इंदौर के पीथमपुर में गार्ड की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

महिलाओं द्वारा बाबा महाकाल को उबटन लगाकर कर्पूर आरती करने के पश्चात पुजारी उन्हें गर्म जल से अभ्यंग स्नान करवाएंगे। इसके बाद बाबा महाकाल का मनमोहक श्रृंगार कर दीपावली का पर्व सबसे पहले महाकाल के आंगन में मनाया जाएगा। इस दिन शुरू हुआ अभ्यंग स्नान का नियम अगले 4 महीनों तक जारी रहेगा और बाबा महाकाल को ठंड लगे इसलिए उन्हें गर्म जल से स्नान करवाया जाएगा। शिवरात्रि तक ये नियम जारी रहेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews