कोरोना के चलते भस्मार्ती में आम श्रद्धालु सहित वीआईपी के प्रवेश पर प्रतिबंध

Mahakal Bhasm Aarti

अर्पण कुमार।उज्जैन।

कोरोनावायरस का असर अब देवस्थानों पर भी नजर आने लगा है। देश में लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सोमवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। यहां बाबा महाकाल की प्रतिदिन सुबह 4 बजे होने वाली भस्मआरती में 31 मार्च तक प्रवेश बंद कर दिया गया है। आम के साथ ही वीआईपी श्रद्धालुओं को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा गर्भगृह में सामान्य दर्शन भी बंद कर दिए गए हैं। आरती में केवल पुजारीगण ही मौजूद रहेंगे।

कोराेना संक्रमण की आशंका के चलते महाकाल मंदिर में साफ-सफाई व्यवस्था और दुरुस्त कर दी गई है। मंदिर परिसर की दिन में दो बार धुलाई की जा रही है। मंदिर के बेरिकेट्स, रैलिंग की भी बार-बार सफाई कर रहे हैं। इसके अलावा उज्जैन स्थित मंगलनाथ, हरसिद्धि, कालभैरव और सांदीपनि आश्रम में भी श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews