Vikram University: एलएलबी परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, 50 अपात्र स्टूडेंट्स हुए शामिल, अब हटाया गया रिजल्ट

Vikram University

Vikram University Ujjain: उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी में परीक्षा संचालन और रिजल्ट में एक बार फिर गड़बड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अपात्र विद्यार्थियों से परीक्षा फॉर्म भरवा करना शगुन की परीक्षा ली गई, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के साथ उनके रिजल्ट भी जारी कर दिए गए। जब गलती का खुलासा हुआ तो आनन-फानन में यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से रिजल्ट हटाकर अब अपात्र विद्यार्थियों को विद हेल्ड दिखाया जा रहा है।

Vikram University की एलएलबी परीक्षा में चूक

विक्रम यूनिवर्सिटी से सामने आया यह पूरा मामला एलएलबी 5 सेमेस्टर से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि अगर विद्यार्थी 4 सेमेस्टर में पास हुआ हो तभी वो पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा दे सकता है। इन सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए यूनिवर्सिटी ने पूर्व के सेमेस्टर में फेल हुए, एटीकेटी प्राप्त और एग्री एटीकेटी के 50 विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म जमा करवाकर उन से एग्जाम दिलवा दी।

अब हाल ही में बा 6 सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जब गड़बड़ी सामने आई तब तक रिजल्ट अपलोड हो चुका था इसीलिए ताबड़तोड़ इसे हटाया गया और संबंधित विद्यार्थियों का रिजल्ट में अब विद हेल्ड बताया जा रहा है।

ऐसे हुई चूक

परीक्षा रिजल्ट में हुई इस गड़बड़ी की बात करें तो सबसे पहले कॉलेज स्तर से चूक हुई है, क्योंकि अगर विद्यार्थी फेल या एटीकेटी वाले थे तो उनका फॉर्म फॉरवर्ड नहीं करना था। इसके बाद जब फॉर्म फॉरवर्ड होकर आते हैं तो परीक्षा विभाग द्वारा इसे क्रॉस चेक किया जाता है लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर भी ध्यान नहीं दिया। परीक्षा विभाग से फॉर्म मिलने के बाद यूनिवर्सिटी ने भी बिना जांच किए ऑनलाइन फॉर्म के लिए लिंक ओपन कर दी और एग्जाम के बाद रिजल्ट भी आ गया।

कुलपति का कहना जांच होगी

मामले का खुलासा होने पर कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडे का कहना है कि मुझे इस बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है। मैं रजिस्ट्रार और एग्जाम कंट्रोलर के साथ चर्चा करूंगा। अगर गड़बड़ी सामने आती है तो जो दोषी होंगे उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews