भाजपाईयों ने कांग्रेस विधायक पर लगाया गाली-गलौच और धमकाने का आरोप, मचा हड़कंप

BJP-accused-the-Congress-MLA-for-abusive-and-intimidating-charges

उज्जैन।

नई सरकार में मंत्री पद की दौड़ में चल रहे कांग्रेस विधायक दिलीप गुर्जर पर विवादों में घिरते नजरआ रहे है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर गाली-गलौच और धमकाने के आरोप लगाया है।इस संबंध मे कार्यकर्ताओं ने एसपी को भी ज्ञापन सौंप मामले की जांच की मांग की है। बताते चले कि दिलीप गुर्जर वही है जिन्हें प्रचार के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाई थी।इसके बाद समर्थकों ने खूब हंगामा किया था और ग्रामीणों की पिटाई भी की थी।

दरअसल, उज्जैन के नागदा खाचरोद स्थित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम एसपी सचिन अतुलकर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने कांग्रेस विधायक दिलीप गुर्जर के समर्थकों पर चुनाव परिणाम के अगले दिन से ही गाली-गलौज करने और धमकाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अनुसूचित जनजाति को टारगेट कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। वहीं इस मामले में गंभीरता से लेते हुए एसपी जांच की बात कही है।वही भाजपाईयों ने ठोस कार्रवाई न होने पर नागदा बंद करने की चेतावनी दी है।

बता दे कि इस बार विधानसभा चुनाव में नागदा-खाचरौद सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर को 82426 वोट मिले थे, उन्होंने भाजपा के दिलीप शेखावत को 5896 मतों से शिकस्त दी। शेखावत को 76530 मत मिले थे। यह गुर्जर का चौथा विधानसभा था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।  गुर्जर की जीत में ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य भूमिका रही।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews