एमपी चुनाव : भाजपा विधायक ने दिया मतदाताओं को पैसों का लालच, वीडियो वायरल

BJP-legislator-Bahadur-Singh-Chauhan-gave-greed-to-voters

उज्जैन।

उज्जैन। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के वीडियो वायरल का सिलसिला तेजी से जारी है। वर्तमान विधायक और महिदपुर से बीजेपी प्रत्याशी बहादुर सिंह चौहान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मतदाताओं को पैसों का लालच देते हुए नजर आ रहे है। वे मतदाताओं से कह रहे हैं कि अपने भाई के लिए एक लीटर पेट्रोल तो क्या पांच लीटर पेट्रोल भी लगे तो लगा लो । थोड़े दिन में मैं  झोले भर के पैसे ले आऊंगा, चिंता मत करना ।  हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब चौहान इस तरह का प्रलोभन मतदाताओं को दे रहे है , पिछले हफ्ते ही चौहान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वो जातिगत आधार पर चुनाव जिताने की बात करते नजर आये थे, जिसके चलते महिदपुर विधायक को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नोटिस भेजा गया था,ऐसे में फिर से भाजपा विधायक की मुश्किलें खड़ी हो सकती है। अब देखना है इस वीडियो के बाद प्रशासन क्या कार्रवाही करता है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews