बीजेपी विधायक की सीएम से मांग- रेमडेसिवीर की कालाबाजारी करने वालों को दें फांसी

बीजेपी विधायक की सीएम से मांग- रेमडेसिवीर की कालाबाजारी करने वालों को दें फांसी

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक पारस जैन ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन की काला बाजारी करने वालो को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मांग की कि जो लोग रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे हैं, उन्हें फांसी की सजा दी जाए।

अच्छी खबर : कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

पूर्व मंत्री व उत्तर से विद्यायक पारस जैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि रेमडेसिवीर इंजेक्शन की काला बाजारी करने वाले जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें फांसी की सजा देना चाहिए। उन्होने कहा कि एक तरफ़ कोरोना महामारी बढ़ रही है, ऐसे में इस तरह के कृत्य कर सरकार को बदनाम करने का भी प्रयास किया जा रहा है। पारस जैन ने कहा कि मीडिया के माध्यम से यह जानकरी लगने के बाद मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करता हूं क ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जाए। किसी भी पार्टी के लोग इसमें शामिल हो, शिवराज जी को आदेश निकाल कर उनके विरुद्ध यह कार्य करना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews